फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत के सबसे ठंडे क्षेत्रों में रोहतक आठवें नंबर पर

विज्ञापन
रोहतक में सोमवार को तापमान दो से कम रहा और दिन भर आसमान में धुंध छाई रही शिलाबाईपास चौक पर 12 बज कर 10 ?
विज्ञापन
इस सर्द ऋतु में सर्दी रोजाना अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोमवार को रोहतक में रात का तापमान और दिन का तापमान दोनों ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आठवें स्थान पर रहे। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार इस सीजन की सबसे सर्द रात और दिसंबर में रोहतक के इतिहास का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा। रात का तापमान लगातार दसवें दिन लुढ़ककर 1.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान रविवार से तीन डिग्री कम 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धुंध के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि रोहतक में लगातार 15 दिन से कोल्ड-डे जारी है। मंगलवार को भी कोल्ड-डे बना रहने की पूरी संभावना है। वहीं मंगलवार को रात का तापमान भी 0 से तीन डिग्री के बीच रहेगा। 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस कारण दो और तीन जनवरी को बारिश आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से तापमान थोड़ा बढ़ेगा, क्योंकि बादलों में गर्माहट होती है। उसके बाद ठंड फिर बढ़ सकती है। सोमवार को हवा की गति 13.4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पिछले 15 दिनों से जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम चल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री कम दर्ज किया गया।
इन दो शहरों के रात और दिन रहे सबसे ठंडे
रोहतक और जलंधर उत्तर भारत के ऐसे दो जिले रहे, जहां दिन और रात का तापमान उत्तर भारत में सबसे कम रहा। ये दोनों जिले ऐसे रहे जहां पर न्यूनतम तापमान भी और अधिकतम में सबसे कम तापमान भी मुख्य दस में शामिल रहा। न्यूनतम तापमान में रोहतक और जलंधर, आठवें और दसवें स्थान पर रहे। वहीं अधिकतम में सबसे कम में जलंधर 6.2 डिग्री के साथ दूसरे पर और रोहतक 7.6 डिग्री के साथ आठवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें