फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: लूटपाट के लिए घर में घुसा आरोपी, महिला ने पकड़ा, रिवॉल्वर से डरा कर भागा

Thu, 17 Oct 2024 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

महिला के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की गई। महिला ने बदमाश को रिवाल्वर निकाल कर डराया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तिलक नगर स्थित एक घर में घुसकर बदमाश ने लूटपाट का प्रयास किया। लेकिन बदमाश को महिला ने काबू कर लिया। बदमाश ने महिला को रिवाल्वर से डरा कर अपने आप को छुड़ाया और फरार हो गया। पीड़िता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन


तिलक नगर निवासी सूरजमुखी अपने घर में पेड़ों के गमले आदि को साफ कर रहे थे, इस दौरान एक युवक ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया। इस पर महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका तो सूरजमुखी ने आरोपी को काबू कर लिया।

पीड़िता ने शोर मचाया तो उनकी दोनों बेटी भी मौके पर पहुंची और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने रिवाल्वर निकाल कर गोली चलाने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने अपने आप को छुड़ाकर महिला से छुड़वाया और गोली चलाने का डर दिखाकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें