फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गाली-गलौच करने पर टोका तो कर दी रोहित की हत्या

Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आसन गांव के रोहित हत्याकांड में पुलिस ने कंसाला गांव के युवक विश्वजीत व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शराब ठेके के बाहर गाली-गलौच करने से रोकने पर झगड़ा शुरू हुआ, जिसमें कंसाला के युवकों ने आसन गांव के युवक रोहित की डंडों व लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब पौने 11 बजे सूचना मिली थी कि आसन गांव के पास अड्डे पर शराब का ठेका है। ठेके पर कंसाला व आसन गांव के युवकों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में दुकानदार नवीन कुमार, शराब ठेके के सेल्समैन सुनील कुमार व उस समय दुकान पर मौजूद आसन गांव के युवक 30 वर्षीय रोहित को डंडों व रॉड से पीटा गया है। तीनों को घायल हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां रोहित की मौत हो गई।
कंंसाल गांव के युवक विश्वजीत सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। कंसाला गांव निवासी विश्वजीत व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें