फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक बने 160 स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 29 जून से शुरू होने वाले अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यात्रा से पूर्व रजिस्ट्रेशन के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक हैं। इसके लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे हैं। सोमवार 15 अप्रैल से अब तक 160 श्रद्धालुओं ने अपने मेडिकल करवाकर स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्राप्त किए। मेडिकल करवाने वाले में ज्यादातर 30 से 50 उम्र के लोग हैं। बुधवार को रामनवमी के अवकाश कारण नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण के लिए श्रद्धालु नहीं पहुंचे। गुरुवार से प्रमाणपत्र बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 15 अप्रैल को 110 श्रद्धालुओं ने 16 अप्रैल मंगलवार को 50 श्रद्धालुओं के मेडिकल हुए। अमरनाथ यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के किसी श्रद्धालु का मेडिकल जांच नहीं किया जाएगा और उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा। साथ ही डेढ़ माह से अधिक गर्भवती महिला को भी यात्रा की अनुमति नहीं है। रजिस्ट्रेशन बैंकों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी श्रद्धालु करवा सकते हैं। यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है और 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


-इन चार बैंकों में हो रहा रजिस्ट्रेशन
-जम्मू और कश्मीर बैंक
-पंजाब नेशनल बैंक
-भारतीय स्टेट बैंक
-यस बैंक


आवेदन के लिए यह दस्तावेज जरूरी
यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी फोटो, 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल सहित पता देना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें