फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महंत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला बयानों से पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के एक डेरे के महंत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयानों से पलट गई है। इसके लिए डेरे की एक वीडियो वायरल की गई, जिसमें महिला कह रही है कि बाबा मेरा व मैं बाबा की, तीसरा कौन क्या करेगा। डेरे में संगत रुकेगी, लेकिन महिला साधु नहीं रुकेगी। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले एक महिला ने आरोप लगाया था कि 20 साल पहले वह डेरे पर अपने पति की शराब छुड़वाने गई थी। इसके बाद रात को उसके घर आया और उसे अपने साथ डेरे पर ले गया। तभी से आरोपी उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद महंत ने वीडियो जारी कर कहा था कि प्रॉपर्टी हड़पने के लिए आरोप लगाए गए हैं। जवाब में महिला ने वीडियो वायरल कर कहा था कि उसका उत्पीड़न किया गया है। उसे न्याय चाहिए। अब तीसरा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला डेरे में बैठी हुई है। साथ में दूसरे अनुयायी भी हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे हैं। वायरल वीडियो को भी कब्जे में लिया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।
- शमशेर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें