फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर करेंगे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के गेट पर शुक्रवार से रोडवेज के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। इसके लिए वीरवार रात को मुख्यालय से पांच पीपीई किट भेजी गई हैं। 250 मास्क व 100 बोतल सैनिटाइजर भी आ गए हैं। वहीं, रोडवेज अफसरों सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए मार्किंग करवा दी है। पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स तैनात करने के लिए कहा है ताकी कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज ने वीरवार की दोपहर में 10 डिपो से 29 बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया और प्रत्येक डिपो के महाप्रबंधकों को जरूरी दिशा - निर्देश जारी किए। आदेश आने के बाद रोहतक डिपो के अफसरों ने हिदायत के तहत बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी। तत्काल बसों के साथ - साथ स्टैंड पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ मार्किंग की गई। मुख्यालय के आदेशानुसार मुख्य गेट के प्रवेश द्वार पर ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग रोडवेज के कर्मचारी करेंगे। इन कर्मियों को चेकिंग के दौरान कोरोना का संक्रमण नहीं हो, इसलिए पीपीई किट मुख्यालय से रात को भेजी गई। उच्चाधिकारियों के अनुसार प्रत्येक डिपो को 10 - 10 पीपीई किट दी जानी हैं, मगर फिलहाल पांच ही भेजी गई हैं। वहीं, सवाल खड़ा हुआ कि कैसे रोडवेज के कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे क्योंकि उनके पास किसी भी तरह का अनुभव नहीं है। इस पर ट्रैफिक मैनेजर ने चीफ मेडिकल आफिसर को पत्र लिखकर रोडवेज कर्मियों को प्रशिक्षण देने का अनुरोध किया। जिसके तहत शुक्रवार की सुबह रोडवेज कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम बस स्टैंड पहुंचकर प्रशिक्षण देगी। वहीं, कोरोना से कर्मचारियों को बचाने के लिए 250 मास्क और 100 बोतल सैनिटाइजर की व्यवस्था मुख्यालय की तरफ से की गई है।
कुछ घंटे पहले प्रशिक्षण लेकर जांचेंगे तापमान
रोडवेज की तरफ से थर्मल स्क्रीनिंग की जो व्यवस्था की गई है, वह कई सवाल खड़े कर रही है। अव्वल तो यह कि रोडवेज के कर्मियों को सुबह के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रशिक्षण देंगी और फिर वह बिना अभ्यास के ही यात्रियों का तापमान नापकर बस से जाने की इजाजत देंगे। ऐसे में तापमान नापने की व्यवस्था संदेह के घेरे में रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स को तैनात करने की मांग की गई
बस स्टैंड पर अन्य यात्रियों के आने की आशंका के चलते ट्रैफिक मैनेजर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं फैले।
रोहतक डिपों ने सभी डिपो को भेजी थर्मल स्कैनर मशीन
बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों की जांच के लिए मुख्यालय ने वीरवार को 100 थर्मल स्कैनर मशीनें खरीदी जिसकी सप्लाई रोहतक डिपो के ट्रैफिक मैनेजर को मिली। ट्रैफिक मैनेजर को उच्चाधिकारियों ने आदेश दिए कि शुक्रवार को जिन डिपो से बसों का संचालन किया जाना है, वहां तीन - तीन मशीनों को भिजवाया जाए। इसके बाद रोहतक डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटी 10 जिलों में थर्मल स्कैनर मशीन भेजने के लिए लगाई गई। इन थर्मल स्कैनर की कीमत तीन लाख रुपये है।
रोहतक डिपो को पांच पीपीई किट मिली है, जिन्हें शुक्रवार को पहनकर रोडवेज के कर्मचारी गेट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। इसका प्रशिक्षण देने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम आकर कर्मचारियों को जानकारी देगी और फिर वह तापमान नापेंगे। मुख्यालय से मिले 100 थर्मल स्कैनर प्रत्येक डिपो में तीन - तीन के हिसाब से भेज दिए गए हैं। 250 मास्क व 100 बोतल सैनिटाइजर की भी आ गई है। पुलिस फोर्स तैनात करने के लिए एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नवीन कुमार, ट्रैफिक मैनेजर रोहतक डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें