फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज अब यात्रियों को जारी करेगा स्मार्ट कार्ड

Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मेट्रो की तरह अब रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोग स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। रोडवेज प्रबंधन जल्द ही यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) जारी करेगा और यात्री कार्ड को स्कैन कर किराये का भुगतान कर सकेंगे। इस कार्ड से किराये का भुगतान करने पर पांच फीसदी की छूट मिलेगी। रोडवेज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
इसके अलावा यात्री कैश देकर भी ई-टिकटिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। उन्हें बसों में केवल यह कार्ड दिखाना होगा। यदि किसी व्यक्ति के किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई है तो उसका 50 प्रतिशत किराया नकद या एनसीएमसी के माध्यम से दिया जा सकता है। इस कार्ड को रिचार्ज करवाने की सुविधा भी परिवहन विभाग देगा। रियायती परिवहन सुविधाएं प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, 100 प्रतिशत दिव्यांग (एक सहायक सहित), मान्यता प्राप्त संवाददाता, विधानसभा व लोकसभा के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी, पुलिस व जेल कर्मचारियों के नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा और रोडवेज की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सीएम मनोहर लाल ने सरकार के 9 साल पूरे होने पर स्मार्ट कार्ड सिस्टम लागू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

-

रोडवेज को मिल चुकी हैं 138 ई-टिकटिंग मशीनें
रेवाड़ी रोडवेज बस डिपो को निदेशालय से कुल 138 ई-टिकटिंग मशीनें मिली हैं, जिनमें सॉफ्टवेयर भी अपडेट कर दिए गए हैं। इससे अब मशीनें सभी लंबे व छोटे रूट पर किराया राउंड फिगर में ही लेंगी। ई-टिकटिंग मशीनों के आने से कुछ दिनों यात्रियों व कंडक्टर को छुट्टे पैसों को लेकर परेशानी आई थी, जिसके चलते कई रूट पर लड़ाई-झगड़े की सूचना भी मिली थी, लेकिन अब प्रदेश में पहली बार रोडवेज की ई-टिकटिंग मशीनों में किराया राउंड फिगर में होने से यात्रियों व कंटक्टर की परेशानी खत्म हो जाएगी।
इन यात्रियों को किराए में मिलेगी राहत
ई-टिकटिंग मशीनों में किराया राउंड फिगर में लागू होने से कुछ रूट के यात्रियों को फायदा मिलेगा। इनमें कनीना से महेंद्रगढ़ जाने वाले यात्रियों का किराया 21 रुपये से घटकर 20 रुपये हो जाएगा। रेवाड़ी से मस्तापुर जाने वालों का किराया 17 रुपये से घटकर 15 रुपये, रेवाड़ी से जाड़रा जाने वालों का 11 रुपये से घटकर 10 रुपये, खोरी से माज़रा जाने वालों का 12 रुपये से घटकर 10 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार माजरा से कुंड जाने वालों का किराया 6 रुपये से घटकर 5 रुपये, सराय से नारनौल जाने वालों का किराया 11 रुपये से घटकर 10 रुपये, रेवाड़ी से पाली जाने वालों का 22 रुपये से घटकर 20 रुपये व कनीना से बुचावास जाने वालों का किराया 11 रुपये से घटकर 10 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन

इन रूट पर बढ़ जाएगा किराया
ई-टिकटिंग मशीनों में किराया राउंड फिगर में लागू करने से कई रूट पर किराया बढ़ जाएगा जिससे यात्रियों की परेशानी होगी। नई व्यवस्था में प्रत्येक यात्री को प्रत्येक टिकट पर 1-2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। रोडवेज बस में रेवाड़ी से धारूहेड़ा जाने वाले यात्रियों से पहले 23 रुपये किराया लिया जाता था लेकिन अब यात्रियों को 25 रुपये का टिकट लेना होगा। रेवाड़ी से बुड़ौली जाने वालों को 19 रुपये से बढ़कर 20 रुपये, रेवाड़ी से कोटकासिम जाने वालों को 24 रुपये की जगह 25 रुपये, रेवाड़ी से रोहड़ाई जाने वालों को 19 रुपये की जगह 20 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार रेवाड़ी से गांव लाला जाने वालों को 23 रुपये की जगह 25 रुपये, चंदपुरा से नारनौल जाने वालों को 23 रुपये. की जगह 25 रुपये और बाछोद से नारनौल जाने वाले यात्रियों को 13 रुपये की जगह 15 रुपये किराया देना होगा।
-
वर्जन
निदेशालय की तरफ से किराये को लेकर आदेश मिल चुके हैं। जल्द सभी बसों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।- रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें