फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 18 मार्च को दिल्ली सम्मेलन में भाग लेंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। देशभर की 10 ट्रेड यूनियनें 18 मार्च को दिल्ली में सम्मेलन करेंगी। इसमें रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी व पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित एटक राज्य कमेटी के सदस्य निशान सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने सुधार के नाम पर श्रम कानून बड़े पूंजीपतियों के हित में बनाए हैं। इन्हें केंद्र सरकार लागू करने जा रही हैं। नए श्रम कानून लागू होने से यूनियन पंजीकरण करना समस्याग्रस्त होगा। इससे यूनियनों की मान्यता रद्द करना आसान हो जाएगा। काम के घंटे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

श्रम न्यायालय बंद होने के कगार पर आ जाएंगे। सुलह व न्याय निर्णय प्रक्रिया बोझिल हो जाएगी। नीति के विरोध में हड़ताल व आंदोलन पर पाबंदी लगेगी, इसलिए कर्मचारी व मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ देशभर की 10 ट्रेड यूनियनें 18 मार्च को दिल्ली में सम्मेलन करने जा रही हैं। इसमें रोडवेज कर्मचारी भाग लेंगे। सम्मेलन में देशभर के सभी राज्यों के कर्मचारी व मजदूर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस मौके पर जयबीर सिंह, अनूप सिंह, रमेश मलिक व सुरेश नहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें