रोहतक। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा एटक ने मंगलवार को कामरेड बलदेव घणघस रोडवेज भवन में वर्ष 2013 में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान अम्बाला डिपो में शहीद हुए सरदार नरेंद्र सिंह काका को श्रद्धांजलि देकर शहादत दिवस मनाया गया। अध्यक्षता राज्य चेयरमैन रणबीर गहलोत और मंच संचालन राज्य महासचिव जयबीर घणघस ने किया।
इस अवसर पर शहीद नरेंद्र सिंह काका की पत्नी सरदारनी जसवंत कौर व पुत्र कवलजीत सिंह को सम्मानित किया गया। रणबीर गहलोत ने कहा विभागों में हो रहे निजीकरण व 23 जून को मानी गई मांगों को मनवाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर दरयाव सिंह राष्ट्रीय सचिव एटक, अनिल पंवार एटक राज्य महासचिव, कृष्ण, रवीश, फूल कुमार, जयपाल चौहान व सुरेश नेहरा मौजूद रहे।