फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लेबर कोड व निजीकरण के विरोध में रोडवेजकर्मियों का चक्का जाम 12 फरवरी को

विज्ञापन
02...रोहतक के बस स्टैंड पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल करते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन पदा
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारियों ने वीरवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने लेबर कोड व निजीकरण के विरोध में 12 फरवरी को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यह भी कहा कि सरकार व परिवहन मंत्री बातचीत से समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो पूरी तैयारी से 18 जनवरी को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे।
बस स्टैंड पर वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन व रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक भूख हड़ताल की।
विज्ञापन

डिपो प्रधान नरेश सिवाच ने कहा कि 22 मई 2025 को महानिदेशक के साथ बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनी थी।
इन मांगों में कर्मचारियों का पे ग्रेड बढ़ाने, चालक व परिचालकों को एक माह में 30 रात्रि ठहराव के भुगतान की ताकत महाप्रबंधकों को देने, 2004 से पहले लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल करना शामिल है।
वहीं चालकों की पदोन्नति के लिए 194 पोस्ट अड्डा इंचार्ज बनाने, कर्मशाला में ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करने आदि मांगों को लागू नहीं करने पर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष देखा गया है।
राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने कहा कि सरकार निजीकरण बंद कर विभाग में 10 हजार बसें शामिल करने जैसी मांगों को जल्द लागू करें।
राज्य कार्यालय सचिव सतवीर मुंढाल ने कहा कि मांगोंं को लेकर 12 फरवरी को पूरे देश के कर्मचारियों के साथ रोडवेज के कर्मचारी भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में चक्का जाम करेंगे।
भूख हड़ताल में मुख्य रूप से झज्जर डिपो प्रधान नरेश माजरा, विजय माजरा, प्रदीप हुडडा, बलजीत सिंह, राजीव चालक, दीपक मुंडाल, विनोद दुहन, राजपाल पूनिया, अजय परिचालक, प्रवीण कुमार व नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें