फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के लिए सोमवार से हर आधा घंटे में चलेगी रोडवेज की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली की बस सेवा बंद होने की वजह से बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन जाने वाली सवारियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसके चलते रोहतक डिपो ने सोमवार (28 दिसंबर) से हर आधे घंटे में बहादुरगढ़ के लिए बस चलाने का फैसला लिया है। किसान आंदोलन की वजह से लोगों का दिल्ली आवागमन मुश्किल हो गया है। लोगों को दिल्ली जाने के समुचित संसाधन नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते लोग बहादुरगढ़ से मेट्रो के माध्यम से आवागमन कर रहे हैं। रोहतक डिपो के महाप्रबंधक जोगेंद्र रावल ने बताया कि बहादुरगढ़ की सवारियां की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके चलते तय किया है कि 28 दिसंबर से हर आधे घंटे में बहादुरगढ़ के लिए बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें