फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कें बनीं नदियां, गलियां तालाब और लोग बेहाल

विज्ञापन
पालिका बाजार के पास भरे पानी से गुजरता कार चालक। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। लगातार हो रही बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुजुर्ग, बच्चे, मरीज, विद्यार्थी आदि को घर से बाहर आने जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक जमकर बारिश हुई। इस कारण कई इलाकों में पानी जमा होने से लोग परेशान रहे। शहर के पार्क, स्कूल, गलियां, मुख्य रास्ते पानी से लबालब भरे रहे। यह हाल सिर्फ शहरों का ही नहीं बल्कि गांवों में भी स्थिति नाजुक बनी रही। चुलियाना, भाली आनंदपुर, कबूलपुर गांवों में घरों में पानी घुसने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

दो दिन से बारिश का पानी निकालने में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पैर फूले रहे। अधिकारियों के अनुसार बारिश ज्यादा होने के कारण पानी निकालने में समय लग रहा है। 30 जून जैसे हालात न बने इसलिए अधिकारी सभी डिस्पोजल पंपों पर नजर टिकाए रहे। गुरुनानकपुरा डिस्पोजल में शुक्रवार रात को हुई बारिश के कारण चैंबरों में पानी घुस गया। कर्मचारियों ने समझदारी से रेत के कट्टे भर कर मोटरों के चारों ओर लगा दिए और मोटरों को चालू रखा जिस कारण पानी साथ-साथ निकलता रहा। वहीं शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था बदहाल होने के कारण गलियों में दो फीट पानी जमा रहा। कॉलोनीवासियों के अनुसार बारिश का पानी घरों में भी घुस गया। वहीं अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों के कचरे के कारण सीवर जाम हो रहे हैं। इस कारण पानी नहीं निकल पा रहा है।
बॉक्स -
दिल्ली रोड पर गड्ढा बना राहगीरों के लिए मुसीबत
दिल्ली रोड पर तिलयार के सामने लाइन दबाने के लिए खोदी गई सड़क पर गहरा गड्ढा बना हुआ है। जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा। जिस कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ जाने से हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार दोनों दिनों में 50 से ज्यादा बाइक चालक इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं शनिवार शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी संतुलन बिगड़ने से पलट गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाई। देर शाम विभाग ने मिट्टी डालकर गड्ढे को भरने की कोशिश की।
विज्ञापन

बॉक्स -
चुलियाना गांव में घरों में घुसा पानी
चुलियाना रोहज गांव में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरदीप व सोनू ने बताया कि पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई न होने से यह हालात खड़े हुए हैं। उन्होंने बार बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। नालों की पुलिया को बंद कर रखा है। प्रशासन की लापरवाही के कारण पुलिया को भी नहीं खोला जा रहा है।
......
वर्जन -
कॉलोनियों में जमा है दो-दो फीट पानी
सैनिक कॉलोनी, शिवनगर, जेपी कॉलोनी, शास्त्री नगर, सूर्या कॉलोनी व वार्ड के अन्य क्षेत्रों में गलियों में करीब दो फीट पानी जमा है। सैकड़ों घरों में पानी घुसा हुआ है। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। दो साल से सीवर लाइन खराब पड़ी है। सभी अधिकारियों को बार-बार शिकायत कर चुके हैं।
- कृष्ण सहरावत, पार्षद, वार्ड एक
गुरुनानकपुरा, महाबीर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी में अभी स्थिति सामान्य है। डिस्पोजल की सभी मोटरें चल रही हैं। अधिकारी स्वयं यहां मौजूद रह कर व्यवस्था कर रहे हैं। बारिश ज्यादा होने के कारण जितना पानी निकल रहा है उससे ज्यादा जमा हो रहा है। हालांकि कुछ गलियों में पानी जमा है लेकिन घरों में नहीं घुसा है।
- सुरेश किराड़, पार्षद, वार्ड छह
वर्जन -
शुक्रवार दिन में हुई बारिश के पानी को रात 10.30 बजे निकाल दिया था। इसके बाद भारी बारिश हुई जिस कारण फिर से पानी जमा हो गया। शनिवार सुबह तक यह पानी निकाल दिया था। शनिवार को दिनभर ज्यादा बारिश हुई है। पानी निकालने के लिए विभाग की टीमें निरंतर जुटी हुई हैं। राहड़ जोहड़, गुरुनानकपुरा, अप्पू घर, हुडा कॉम्प्लेक्स डिस्पोजल पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

- अश्विनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें