फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 22 एम एम बारिश से सड़क गलियां जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के दिल की तमन्ना बुधवार को पूरी हो गई। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में खूब बारिश हुई। करीब 22एमएम बारिश से कस्बे की सड़क व गलियां जलमग्न हो गई। जरा सी बारिश से कस्बे में पानी जमा होने की पुरानी समस्या है। बुधवार को हुई बारिश से भी यही नजारा देखने को मिला। बाजार, रेलवे रोड,न ई अनाज मंडी रोड, वार्ड 14,15 वाली गली से जमा पानी से निकलने के लिए लोगो को जद्दोजहद करनी पड़ी। दुकान व घरों के सामने भरे पानी की वजह से लोग अपने घर व दुकानों में कैद हो गए। बताया गया कि घंटों भर पानी भरा रहा।
विज्ञापन

नगरपालिका व जनस्वास्थ्य विभाग पर उठ रही उंगली
कस्बे में पानी निकासी को लेकर लोगों द्वारा जनस्वास्थ्य व नगरपालिका पर उंगली उठा रहे हैं। कस्बा निवासी डा राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, अनुराग, अजय कुमार आदि का कहना है कि वे सुविधाओं से लिए टैक्स भरते हुए हैं। प्रशासन की माने तो सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। हकीकत देंखे तो न तो नालों की ठीक से सफाई होती ओर ऐसी ही स्थिति शिवरों की है। वहीं तेज बारिश होने से किसान भी खुश नजर आए। शाम तक हल्की बारिश जारी थी। कृषि विभाग का कहना है कि बारिश से सभी फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें