फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 25 करोड़ से बनेगी खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज वाली सड़क

विज्ञापन
फोटो खानपुर कलां रोड, जिसका पुनर्निर्माण किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां रोड से गुजरने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही इस सड़क की अब तस्वीर बदलने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से खानपुर कलां रोड का पुनर्निर्माण करवाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

खानपुर कलां गांव में महिला मेडिकल कॉलेज और महिला विश्वविद्यालय स्थापित हैं। दोनों संस्थानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। मेडिकल कॉलेज में हजारों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। वहीं महिला विश्वविद्यालय में पांच हजार से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। ऐसे में इस सड़क पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। इसके बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए यह सफर विशेष रूप से मुश्किल भरा रहता है।
सात मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
वर्तमान में खानपुर कलां रोड की चौड़ाई करीब सात मीटर है। वाहनों की बढ़ती आवाजाही और दोनों प्रमुख शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थानों की जरूरतों को देखते हुए सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना बनाई गई है। पुनर्निर्माण के दौरान सड़क को बेहतर स्वरूप देने के साथ आवागमन की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। इससे वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बिछाई जाएंगी इंटरलॉक टाइलें
सड़क को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में इंटरलॉक टाइलें बिछाने की योजना बनाई गई है। गांवों में घरों से निकलने वाला पानी अक्सर सीधा कंक्रीट की सड़क पर पहुंचता है। इससे सड़क की सतह जल्दी खराब होने लगती है और जगह-जगह टूट-फूट शुरू हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए ग्रामीण हिस्से में इंटरलॉक ईंटें बिछाई जाएंगी।
-खानपुर कलां रोड की चौड़ाई बढ़ाई जानी है। इसके लिए करीब 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके प्रशासनिक मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें