फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड स्वीपिंग शुरू, शहर की सड़कों पर मशीनों से होगी सफाई : मेयर

Sat, 07 Feb 2026 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम गंभीर है। इस कार्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने शुक्रवार को निगम क्षेत्र के श्रीराम रंगशाला में रोड स्वीपिंग कार्य का विधिवत शुभारंभ भी किया। शहर की प्रमुख सड़कों, मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं आवासीय इलाकों में आधुनिक मशीनों से और मैनुअल सफाई की जाएगी।
इस कार्य के होने से एक स्वीपिंग मशीन, लगभग 340 कर्मचारी निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए कार्य करेंगे। साथ-साथ कूड़ा उठाने के लिए रहेड़ियां लगेंगी। यह कार्य लगभग 37 करोड़ रुपये से होगा। इसकी समयावधि पांच वर्ष की है।
विज्ञापन

रोड स्वीपिंग कार्य आरंभ होने से न केवल शहर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव स्वच्छता सर्वेक्षण में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने कहा कि सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की निरंतर निगरानी की जाए व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व नमिता कुमारी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, वार्ड सदस्य, मनोनीत सदस्य, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व योगराज छिकारा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें