फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दशहरे के बाद भी पूरी नहीं हुई सड़क, काम बंद

विज्ञापन
12 किला रोड बाजार का वह हिस्सा जहां अभी तक न​ही बिछाई गई है टाइल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड बाजार की सड़क का निर्माण कार्य नवरात्र के बाद भी पूरा नहीं हुआ। तीन दिन से टाइल लगाने का काम बंद पड़ा है। बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच उड़ रही रेत से व्यापारी परेशान हैं। निगम के अधिकारियों से रात के समय काम करने की मांग की है। निगम ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले 1.40 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का काम शुरू करवाया था।
विज्ञापन

करीब एक साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। निगम बाजार के दोनों तरफ के नाले बनाकर बाजार के बीच से बिजली के खंभे हटा चुका है। 80 प्रतिशत सड़क बन चुकी है लेकिन 20 प्रतिशत अब भी बाकी है। व्यापारियों ने बताया कि निगम के अधिकारियों ने नवरात्र तक काम पूरा करने का भरोसा दिया था लेकिन पिछले कई दिन से काम पूरी तरह बंद पड़ा है।
रात को करवाएंगे काम : पार्षद
जो सड़क बची हुई है उसका लेवल सही करने के लिए पुरानी सीमेंट से बनी सड़क तोड़ी जाएगी। उसके ऊपर मिट्टी और भवन निर्माण सामग्री डालकर लेवल सही किया जाएगा। निगम आयुक्त से बात की है। रात को काम करवाने का प्रयास करेंगे। कपिल नागपाल, पार्षद वार्ड नंबर सात।
विज्ञापन

टाइल लगाने का काम बंद पड़ा है। ठेकेदार व निगम के अधिकारियों से बात हुई है। क्योंकि व्यापारी काम पूरा न होने के कारण परेशान हैं। बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। समय सीमा के अंदर काम पूरा होने चाहिए था। बिट्टू सचदेवा, पूर्व प्रधान किला रोड बाजार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें