फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिक्रमण से संकरी हुई सड़क, जाम से जूझ रहे बाजार

Tue, 09 Apr 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
्र
विज्ञापन

झज्जर। शहर के बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण से जनता परेशान है। मुख्य बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की स्थिति दिन में कई बार बनती है। दुकानदारों ने आधा से अधिक सामान रोड पर ही सजा रखा है। नगर परिषद की अनदेखी से ये समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों से अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
समाजसेवी विजय का कहना है कि बाजार में दुकानदारों ने दुकान के आगे सड़क पर काफी आगे तक सामान रखा हुआ है। इस कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। उसके आगे रेहड़ी वाले खड़े हो जाता है। इस कारण सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। डायमंड चौक, पुराना डाकघर, मेन बाजार में हनुमान बाजार, हरिपुरा मोहल्ला से सिलानी गेट, आंबेडकर चौक से पुराना बस अड्डा, राव तुलाराम चौक के पास बादली रोड अतिक्रमण से काफी तंग हो गई हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है।अक्सर बाजारों में वाहन जाम में फंस जाते हैं। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादली रोड पर दस फीट तक कब्जा
झज्जर। बादली रोड पर दुकानदारों ने दस-दस फीट तक सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। यहां पर दुकान से आगे सामान रखा हुआ है। यह सारा सामान फुटपाथ पर रखा गया है। फुटपाथ आम जनता के लिए बनाए गए हैं, लेकिन यहां पर लोगों ने सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इसी रोड पर अनाज मंडी भी है। इन दिनों किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आ रहा है, ऐसे में फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण लोग अपने वाहन रोड पर खड़ा कर देते हैं। इससे यहां पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें