फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध शराब बिक रही है तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत

Tue, 09 Apr 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है।इसका टोल फ्री नंबर 1800-1022- 012 व फोन नंबर 0172-4112222 पर अवैध शराब से संबंधित शिकायत या सूचना दे सकता है। जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01251-295092 और 01276-298200 पर अवैध शराब की शिकायत या सूचना दी जा सकती है। डीसी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति शराब की अवैध आवाजाही या बिक्री के संबंध में अपनी शिकायत या सूचना उपरोक्त नंबरों पर दर्ज करा सकता है। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आमजन लोकसभा आम चुनाव के दौरान आचार संहिता के संचालन के दौरान हरियाणा राज्य में शराब की अवैध आवाजाही, बिक्री एवं नकली शराब से संबंधित शिकायतें सूचना देने व प्राप्त करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा द्वारा मुख्य कार्यालय, पंचकूला में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। टेलिफोन नंबरों के अलावा helpdeskharyanata&.gov.in,detce&-jhj.etdhry.gov.in, detc&jjrgmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

शराब के ठेकों पर होगी निगरानी
झज्जर। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो, इसके लिए विशेष टीमें ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को रूटीन में अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं व डिस्टलरी से निकलने वाली गाड़ियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कहीं भी अवैध शराब मिलती है तो तुरंत एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हैं। इसके अलावा अवैध व नकली शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग द्वारा द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें