फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 25 साल में तीन बार बनी सड़क, फिर भी सेक्टर-2 बेहाल

विज्ञापन
-फोटो 90 : शिल्पा भाटिया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वर्ष 2001 में सेक्टर-2 का निर्माण किया गया था। इसे बने हुए लगभग 25 साल से अधिक हो चुके हैं। 25 साल में यहां तीन बार सड़क बन चुकी है। फिर भी सेक्टर-2 का बेहाल है। अब इन सड़कों की हालत वाहन से तो दूर पैदल चलने लायक भी नहीं बची है।
विज्ञापन

अनेकों बार यहां के निवासी अधिकारियों और भाजपा नेताओं से सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन न तो अधिकारी ही कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही नेता। ऐसे में परेशानी झेल रहे हैं तो यहां के निवासी और वाहन चालक।

शहर के पॉश माने जाने वाले सेक्टर-2 की मुख्य सड़कें इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई परत और जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सेक्टरवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत की मांग उठाई है। समस्या से निवासियों में रोष है।
विज्ञापन

बॉक्स
सड़क की हालत पिछले दो-तीन वर्षों से खराब है। बारिश के मौसम में इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसल जाते हैं। कई बार छोटे-छोटे हादसे भी हो चुके हैं। अधिकारियों और नेताओं को सेक्टर की समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। करोड़ों रुपये खर्च करके लोग यहां पर अपना घर बनाते हैं और सुविधाएं न मिलने से वे अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं।

-शिल्पा भाटिया, सेक्टर-2 निवासी



सेक्टर-2 की सड़कों पर पैदल चलने में भी डर लगता है। खासकर बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। सेक्टर-2 को शहर का विकसित इलाका माना जाता है लेकिन सड़क की हालत किसी गांव की टूटी पगडंडी से भी बदतर है। हम नियमित रूप से टैक्स देते हैं फिर भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही।

-राजकुमार अरोड़ा, सेक्टर-2 निवासी



कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। अस्थायी पैचवर्क कर दिया जाता है जो कुछ दिनों में फिर उखड़ जाता है। सड़क का स्थायी समाधान किया जाए और नई परत बिछाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि रोजमर्रा की परेशानी से राहत मिल सके।

-विनय गोयल एडवोकेट, सेक्टर-2 निवासी
वर्जन



नगर परिषद की ओर से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर अलॉट करते हुए सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


-सरोज राठी, चेयरपर्सन, सरोज राठी

-फोटो 90 : शिल्पा भाटिया

-फोटो 90 : शिल्पा भाटिया

-फोटो 90 : शिल्पा भाटिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें