मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में आयोजित क्विज में उपस्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल
- फोटो : मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में आयोजित क्विज में उपस्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल
रोहतक (वि)। मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में शुक्रवार को पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए क्विज-विज'''' एवं ''''मिस्टेक मास्टर'''' नामक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बौद्धिक क्षमता, तर्क शक्ति एवं विषयगत समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज-विज में टीमों के बीच प्रश्नोत्तरी करवाई गई। स्कूल निदेशक साहिल दांगी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को ''''क्विज-विज क्राउन'''' प्रदान किया। तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए आयोजित ''''मिस्टेक मास्टर'''' गतिविधि में विद्यार्थियों ने प्रश्नों में छिपी त्रुटियों को पहचाना। वहीं, इससे पहले वीरवार को महान संत, विचारक एवं समाज सुधारक रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर भंडारे का आयोजन हुआ।