गांव झांसा में मारकंडा नदी में आए 10943 क्यूसेक पानी से मारकंडा नदी उफान पर चल रही है। इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी चलने से गांव ठसका मीरांजी में दो जगह पर मारकंडा नदी का तटबंध टूनने से मारकंडा नदी का 2 से 3 फुट पानी खेतों में घूस गया। ग्रामीणों की सुझबूझ व प्रशासन की मुस्तैजी के चलते मारकंडा नदी के दो जगह से टूटने के बाद भी उस पर काबू पा लिया गया तथा प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से टूटे हुए तट का दुरुस्त कर दिया जिसके बाद किसानों व डेरावासियों ने राहत की सांस ली।
तट टूटने की सूचना मिलते ही एसडीएम पिहोवा संजय कुमार, थाना प्रभारी महिंद्र सिंह तथा नहरी विभाग के एसडीओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। बुधवार को गांव झांसा में मारकंडा नदी में इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी आया। मंगलवार को भी मारकंडा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर चल रही थी। जिसके चलते विभाग द्वारा क्षेत्र में हाई अर्लट किया हुआ था। बुधवार को करीब 11 बजे गांव ठसका मीरांजी से गुजर रही मारकंडा नदी का तटबंध गांव मेघा माजरा की तरफ से दो जगह से टूट गया। सबसे पहले मुखत्यार सिंह के खेत में तथा उसके बाद जोगा सिंह के खेत में मारकंडा नदी का तटबंध टूटने से किसानों में आहाकार मच गया। किसानों ने अपनी जान की प्रवाह किए बिना टूटे हुए तटबंधों के बीचों बीच खेड़े होकर पौधों की टहनियों व झाडियां आदि रख कर पानी के बहाव को कम किया तथा उसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंच की जेसीबी की मदद से टूटे हुए दोनों तटबंधों को दुरुस्त किया तथा वहां पर मिट्टी से भरे कट्टे आदि लगवाए। लेकिन तब तक आसपास के किसानों के खेतों में 2 से 3 फुट पानी जमा हो गया था।