फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिटोली के शिक्षक की बेटी ने तीसरी बार में उत्तीर्ण की यूपीएससी

विज्ञापन
गांव रिटोली निवासी निधि पंघाल
विज्ञापन
रोहतक। रिटोली के एयरफोर्स के सेवानिवृत्त जवान व शिक्षक देवेंद्र की बेटी निधि ने यूपीएससी में 650 रैंक प्राप्त किया है। फिजिक्स ऑनर्स से स्नातक व एमबीए करने बाद दिल्ली से कोचिंग लेकर तीसरी बार में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है बेटी की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। निधि का सपना आईपीएस बनना था। यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर इस बेटी ने अपना सपना साकार कर दिखाया है। शिक्षक रामबीर ककराना ने बताया कि निधि ने कड़ी मेहनत से अध्ययन कर उच्च्तर शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली में कोचिंग लेकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। यह परीक्षा पास करने के लिए इस बेटी ने तीसरी बार परीक्षा दी थी। पहले दो प्रयासों में असफलता के बाद तीसरी और ज्यादा मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करने में जुटी और खुद को साबित किया। जल्द ही इस होनहार बेटी काे सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम आने के बाद से घर पर बधाइयां देने वालों का आना-जाना लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें