फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय महिला महाविद्यालय लखन माजरा में कार्यशाला आयोजित

Sat, 20 Apr 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा के तत्वावधान में आईसीसी सेल की ओर से कार्यस्थल पर नैतिकता व हरियाणा सिविल सेवा आचार संहिता 2016 विषय पर कार्यशाला के पहले दिन व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य इंदु सपरा व वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश किराड़ ने अपने विचार साझा किया। आर्य इंदु सपरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कार्यस्थल पर हरियाणा सिविल सेवा नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे कार्यस्थल पर माहौल अच्छा बना रहे। वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश किराड़ ने कार्यस्थल पर नैतिकता विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने आप को हमेशा सेल्फ करेक्शन मोड में रखना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिषद के सदस्य व समस्त शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें