फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रीतिका ने विश्व सैन्य खेलों में जीता सोना

विज्ञापन
23सीटीके24..रितिका हुड्डा। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
रोहतक। अल्बानिया में 20 से 23 नवंबर तक हुए विश्व सैन्य खेलों में भारत की रीतिका हुड्डा ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। बेटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत के साथ मिली नई पहचान को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

छोटूराम स्टेडियम अखाड़े की पहलवान रीतिका हुड्डा ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन प्रदर्शन के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत ने मान के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी काम किया है। स्पर्धा ने दुनिया भर के नामी व अनुभवी पहलवान पहुंचे थे। यह नया अनुभव भी बेहतर रहा। यहां काफी कुछ सीखने को मिला। स्पर्धा जीतने के साथ खेल व अपने हुनर को बेहतर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। संघर्ष आखिरी पल तक करते रहना चाहिए। यही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें