24जेएनडी07: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज
सफीदों। सरला मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय सफीदों में 22 और 23 अक्तूबर को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 120 से अधिक छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर रितिका को महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की मनीषा ने पहला, नेहा ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की निशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की किरण प्रथम, मनीषा द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में निशु ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की आंचल ने द्वितीय और बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष की कैफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बीए प्रथम वर्ष की किरण ने पहला। गोला फेंक स्पर्धा में रितिका प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की रुचिता द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. बलवान सिंह, डॉ. सुष्मना, डॉ. तेजवीर सैनी और डॉ. विकास लाठर के मार्गदर्शन में हुआ। खेल प्रभारी डॉ. मधु ने प्रतियोगिताओं का निर्देशन किया।
24जेएनडी07: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज