फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रितिका और मीनाक्षी भोपाल में दिखाएंगी प्लास्टिक से बिजली बनाना

Fri, 14 Nov 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19...अपने मॉडल को दिखाती छात्रा रितिका और मीनाक्षी। स्रोत : स्कूल - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक की रितिका और मीनाक्षी भोपाल में प्लास्टिक को गैसीय ईंधन में बदलकर बिजली बनाने का तरीका बताएंगी। छात्राओं ने प्लास्टिक वेस्ट डिस्पोजल प्लांट नाम से मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड रोहतक की छात्रा रितिका और मीनाक्षी ने करीब दो माह की मेहनत से पायरोलिसिस तकनीक के माध्यम से बेकार प्लास्टिक को गैसीय ईंधन में बदलकर बिजली बनाने मॉडल बनाया है। मीनाक्षी ने बताया कि प्लास्टिक को धोकर श्रेडर चैंबर में छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल कर उसे उच्च ताप पर गर्म करने के लिए गैसीकरण चैंबर में भेजा जाता है।
जहां गैसीय ईंधन में परिवर्तित होने के बाद इसे क्लीनिंग के लिए वाटर स्क्रबर और साइक्लोन सेपरेटर चैंबर में भेजा जाता है। इस तरह से प्राप्त स्वच्छ गैसीय ईंधन को विद्युत उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रितिका ने बताया कि यह तकनीक इको फ्रेंडली और इकोनामिक है। भारत में बढ़ती जनसंख्या और प्लास्टिक के उपयोग को देखते हुए तकनीक महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

इंसेट

राज्यस्तर पर पाया तीसरा स्थान, अब आरबीपीपी में लेंगी हिस्सा
प्राचार्य डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि पीजीटी केमेस्ट्री डॉ. सोनिया वर्मा के मार्गदर्शन में यह प्रोजेक्ट ब्लॉकस्तर पर प्रथम रहा। जिलास्तर पर प्रथम और राज्यस्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है। छात्राओं के प्रोजेक्ट का चयन भोपाल में होने वाली 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इंसेट
पारस ने मोबाइल ऐप से बनाया था कार पार्किंग का मॉडल
फोटो : 20
भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 10वीं के छात्र पारस ने ट्रांसपोर्ट व कम्युनिकेशन में मॉडल बनाया था। पारस ने मोबाइल ऐप से बंद कार पार्किंग गेट को बिना स्पर्श किए खुलने और बंद करने के तरीके को बताया था। पारस ने बताया के मोबाइल फोन में ऐप की सहायता से वाहन को पार्किंग में लगा सकने की जानकारी दी। केमेस्ट्री के प्रवक्ता डॉ. सोनू कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में पारस के मॉडल को गुरुग्राम के राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल किया गया था।
-
13 साल की आयु में एशियन गेम्स में भारत का किया प्रतिनिधित्व

फोटो : 21

अगस्तय स्कूल में आठवीं की छात्रा निकीशा सिंह का अब तक की सभी कक्षाओं का परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा है और कक्षा में टॉपर रही हैं। निकीशा ने बताया कि उसे स्कूल की हेड गर्ल्स चुना गया है। ताइक्वांडों गेम्स में राष्ट्रीयस्तर की खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने तीन रजत व दो स्वर्ण पदक हासिल है। वहीं 13 वर्ष की आयु में जुलाई 2025 में मलेशिया में आयाेजित एशियन चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। अंतरराष्ट्रीय ओपन कुक्कीवोन कप नई दिल्ली में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

19...अपने मॉडल को दिखाती छात्रा रितिका और मीनाक्षी। स्रोत : स्कूल- फोटो : samvad

19...अपने मॉडल को दिखाती छात्रा रितिका और मीनाक्षी। स्रोत : स्कूल- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें