फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप: रितिका व मानसी ने जीते स्वर्ण पदक, एकतरफा जीते मुकाबले 

Sun, 26 Jun 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

किर्गिस्तान में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाया। रितिका ने 72 किलोग्राम और मानसी ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीते।
विज्ञापन
रितिका व मानसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के रोहतक में छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाली दो महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। खरकड़ा गांव निवासी रितिका ने 72 किलोग्राम भार वर्ग व शास्त्री नगर निवासी मानसी ने 59 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

विज्ञापन


कोच मनदीप ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में स्वर्ण पदक डाले। रितिका ने 72 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की खिलाड़ी एलेक्जेंडरा जैतसेवा को एकतरफा मुकाबले में 10-0 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में किर्गिस्तान की नुरजत नुरतैइवा के साथ कड़ा मुकाबला रहा।

मैच 1-1 अंकों के साथ बराबरी पर रहा बाद में तकनीकी कारणों से रितिका को विजयी घोषित किया गया। वहीं मानसी ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल मैच में किर्गिस्तान की खिलाड़ी सेजिम झुमानाजारोवा को 10-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की खिलाड़ी डियाना कायुमोवा को 7-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ी सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता मानसी के पिता पवन कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही मानसी ने  कजाकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीता था। 2018 में खेलो इंडिया गेम्स में रजत पदक, जूनियर एशिया में रजत पदक, कैडेट एशिया में रजत पदक, जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग में कांस्य पदक, 2020 में सीनियर नेशनल में रजत पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें