संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अंडर-23 नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहलवान सचिन सिंगरोहा ने स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता झारखंड में आयोजित की गई। सचिन जिले के रिटौली गांव के निवासी हैं। सचिन की जीत से परिवार में खुशी का माहौल है।
सचिन ने बताया कि पिता राजा पूर्व सरपंच हैं और पहले पहलवानी करते थे व मां गुड्डी देवी गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि सचिन भारतीय रेलवे में टीटीई (ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर) के पद पर कार्यरत हैं। कोच धर्मेंद्र दलाल ने पहलवान सचिन को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय कोच व परिवार को दिया है।
सचिन की उपलब्धियां
वर्ष 2017 में स्कूली खेलों में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2019 में कैडेट सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2022 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और जूनियर एशिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
2023 सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक और अंडर-23 नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में इंटर रेलवे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता।