फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट भवन के पास पेट्रोल पंप पर अवैध निर्माण से हादसे की आशंका: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण कौशिक ने आरोप लगाया है कि जाट भवन के पास स्थित एसआरओ पेट्रोल पंप पर नियमों के विपरीत निर्माण कार्य किए गए हैं तथा ज्वलनशील पदार्थों का असुरक्षित तरीके से रखरखाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला प्रशासन और बीपीसीएल को शिकायत दिए हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सत्यनारायण कौशिक और उनके पुत्र हितेश कौशिक के अनुसार, पेट्रोल पंप के हैजार्डस जोन में सेल्समैन के रहने के लिए कमरा बनाया गया है। इसके अलावा गली में ज्वलनशील सामग्री और जनरेटर सेट रखा गया है तथा पंप परिसर में सबमर्सिबल पंप भी नियमों के विपरीत स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी संभावित हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित कंपनी की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें