फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बढ़ते तापमान ने किसान चिंतित, गेहूं उत्पादन पर पड़ सकता है असर

विज्ञापन
गेहूं की फसल
विज्ञापन
सांपला। फरवरी का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने वाला है। बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अभी से अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक तापमान 28 डिग्री पर पहुंच सकता है। जिले में एक लाख चार हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। तापमान बढ़ने से गेहूं उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

फसल में बालियां निकलने लगी हैं। हालांकि, किसानों के लिए राहत की बात यह है कि सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसान नरेश कुमार, इस्माईला निवासी राजा खत्री, भैंसरू खुर्द से सुदेश कुमार और समचाना से महाबीर ने कहा कि तापमान बढ़ने से गेहूं का दाना पिचक जाता है। इससे न केवल उत्पादन पर असर पड़ता है बल्कि वजन भी कम हो जाता है।
विज्ञापन


फसल में हल्की सिंचाई करें किसान : एसडीओ
विभाग के एसडीओ संदीप कुमार का कहना है कि हाल में मौसम ठीक बना हुआ है। किसानों को आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। जब तेज हवा चल रही हो तो सिंचाई रोक दें, अन्यथा फसल के गिरने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें