फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: योग में ऋषिका व अभिनव को मिला बेस्ट प्लेयर ऑफ रोहतक का खिताब

विज्ञापन
23 रोहतक के भैयापुर लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर-विद्यालय यो
विज्ञापन
रोहतक। अंतर-विद्यालय योग प्रतियोगिता के लड़की वर्ग में संस्कार वैली स्कूल पटवापुर की ऋषिका को बेस्ट प्लेयर ऑफ रोहतक का खिताब मिला। लड़कों में एमडीएन पब्लिक स्कूल के अभिनव को ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट प्लेयर ऑफ रोहतक घोषित किया गया।
विज्ञापन

अंडर-8 गर्ल्स ट्रेडिशनल इवेंट में नाइरा अहलावत ने गोल्ड, अवनी गुलिया ने सिल्वर और जीविका व निर्विका ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-8 बॉयज में शौर्य ने गोल्ड व सूर्यांश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
भैयापुर लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में रविवार को अंतर-विद्यालय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर सुरेश चंद्र देशवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग हरियाणा में डीपीई पद पर कार्यरत अनिल धनखड़ (ओलंपियन एवं वर्ल्ड नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल के कोच) उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान विकास डीपी, सेवानिवृत्त सूबेदार एवं आर्मी की योग टीम के कोच रणवीर हुड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. जनक राज, स्कूल प्रिंसिपल शकुंतला अहलावत सहित निर्मला, मोनिका हुड्डा, राजकुमारी, नवीन कुमार, दुर्गा देवी, ज्योति व एकता कुमारी आदि का विशेष योगदान रहा।
-
गर्ल्स टीम इवेंट में जन्नत, दियाक्षा, देवीना, यशी व अदिति प्रथम
डॉ. जनक राज ने बताया कि अंडर-11 गर्ल्स टीम इवेंट में जन्नत, दियाक्षा, देवीना, यशी व अदिति की टीम ने गोल्ड और सोनाक्षी, गुंजन, दिव्यांशी व मानवी की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। ट्रेडिशनल इवेंट में वंशिका ने गोल्ड जीता। सोनाक्षी व याक्षी बल्हारा ने सिल्वर व दिव्यांशी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में वंशिका व याक्षी बल्हारा ने गोल्ड हासिल किया। दियाक्षा व देवीना ने सिल्वर व जन्नत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-11 ब्वायज टीम इवेंट में अरुण, कार्तिक, सावन व वंश की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। ट्रेडिशनल में आरव ने गोल्ड, यश ने सिल्वर और वंश व तान्य ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
-
अंडर-14 ब्वायज में अभिनव ने गोल्ड व रितिक ने जीता सिल्वर
अंडर-14 ब्वायज में अभिनव ने गोल्ड व रितिक ने सिल्वर मेडल जीता। गर्ल्स टीम इवेंट में अवनी सैनी, ऋषिका व पूर्ति की टीम ने गोल्ड, वंशिका, हिमांशी, खानु, माही व मेघा की टीम ने सिल्वर जीता। रिया, सारिका, परीक्षा, यश्मिता व भाविका की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-17 बॉयज ट्रेडिशनल इवेंट में आदर्श ने गोल्ड व राजनंदन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गर्ल्स वर्ग में मनीषा ने गोल्ड, सुहाना ने सिल्वर व तान्या ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें