रोहतक। स्पार्टन्स फॉरएवर एकादश व आरजीसीसी नाइटमेयर एकादश के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में टी-20 मैच खेला गया। इसमें आरजीसीसी एकादश ने 10 विकेट से मैच जीता। शक्ति रोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में स्पार्टन्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 180 रन बनाए। स्पार्टन्स टीम की ओर से कपिल ने 73 व विशेष ने 47 रन बनाए। आरजीसीसी टीम की ओर से राहुल, रॉबिन, शौर्या व हिमांशु ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में आरजीसीसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 183 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता। आरजीसीसी टीम की ओर से शक्ति रोज ने 90 व अभिनव सिंह ने 76 रन बनाए।