रोहतक। मेहर सिंह अखाड़े के साहिल ने कुश्ती दंगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। यह दंगल गढ़ी सांपला में रविवार को आयोजित किया गया। कोच सोनू ने बताया कि साहिल ने 85 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करके रजत पदक जीता। कोच रणवीर ढाका ने विजेता खिलाड़ी की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच रवि अहलावत, मेहर सिंह अखाड़ा संचालक मोहित व हरदीप सिंह ने भी विजेता खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद