फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाषण के तृतीय ग्रुप में प्रथम रहा रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। समापन सत्र में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। महोत्सव के संयोजक एवं जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने स्वागत किया।
विज्ञापन

समापन सत्र पर निर्णायक मंडल के सदस्यों, जिला महोत्सव के विजेताओं तथा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन फन गेम्स की धूम रही। रंगोली, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, भाषण व एकाकी में बेहद रोचक मुकाबले हुए। समापन सत्र पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रतिभागियों तथा विजेताओं को शुभकामनाएं तथा कुशल संयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। जिला बाल कल्याण परिषद के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संयोजन में प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश, छात्रा काव्या व स्वाति ने मुख्य मंच का संचालन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त समाज कल्याण अधिकारी मनोज यादव, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, मंडल बाल कल्याण अधिकारी, गुरुग्राम, कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी, फरीदाबाद खुशमेन्द्र यादव, जिला बाल कल्याण परिषद से जुड़े अनेक सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



फन गेम (लड़की) के तृतीय ग्रुप में प्रथम रहा महेंद्रगढ़
फन गेम (लड़की) के तृतीय ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय भिवानी, तृतीय रेवाड़ी जिले की टीम रही। फन गेम (लड़का) के तृतीय ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी और तृतीय महेंद्रगढ़ जिले की टीम रही। समूह नृत्य के प्रथम ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय झज्जर, तृतीय करनाल जिले की टीम रही। समूह नृत्य के द्वितीय ग्रुप में प्रथम झज्जर, द्वितीय रेवाड़ी, तृतीय जींद जिले की टीम रही। एकल नृत्य के प्रथम ग्रुप में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय रोहतक, तृतीय अंबाला जिले की टीम रही। एकल नृत्य के द्वितीय ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय झज्जर, तृतीय रेवाड़ी जिले की टीम रही।

भाषण के तृतीय ग्रुप में प्रथम रहा रेवाड़ी
भाषण के तृतीय ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय जींद, तृतीय पलवल जिले की टीम रही। भाषण के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम पानीपत, द्वितीय रेवाड़ी, तृतीय रेवाड़ी जिले की टीम रही। रंगोली के तृतीय ग्रुप में प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय रेवाड़ी, तृतीय करनाल जिले की टीम रही। रंगोली के चतुर्थ ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय गुरुग्राम, तृतीय झज्जर जिले की टीम रही। एकल क्लासिकल नृत्य के द्वितीय ग्रुप में प्रथम रोहतक, द्वितीय करनाल, तृतीय गुरुग्राम जिले की टीम रही। एकल क्लासिकल नृत्य के द्वितीय ग्रुप में प्रथम हिसार, द्वितीय रोहतक, तृतीय रेवाड़ी जिले की टीम रही। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के द्वितीय ग्रुप में प्रथम रेवाड़ी, द्वितीय पानीपत, तृतीय महेंद्रगढ़ जिले की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें