फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेवाड़ी नगर परिषद...भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

Sun, 10 May 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विनीता पीपल
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की विनीता पीपल और कांग्रेस की निहारिका चौधरी के बीच मुकाबला है। उम्मीदवारों के चयन में दखल होने से केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैप्टन अजय यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन

साल 2020 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव ने निर्दलीय उपमा यादव को 2087 वोटों से हराया था। भाजपा के पास जहां सीट बरकरार रखने की चुनौती है तो कांग्रेस अपना सूखा समाप्त करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके अलावा आशा, दीपिका पवार, मीनू डहीनवाल निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
निकाय चुनाव में इस बार शहर में पानी की किल्लत दूर करना मुख्य मुद्दा है। शहर में राशनिंग सिस्टम चलता है। जब नहर में पानी खत्म हो जाता है तो एक दिन छोड़कर पानी मिलता है। पानी का मुद्दा सबसे अहम है। दो दशक से पानी की किल्लत का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

2020 में भाजपा ने रेवाड़ी में प्रधान के अलावा पार्षदों को भी चुनाव चिह्न पर मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने केवल प्रधान पद की उम्मीदवार को चुनाव चिह्न दिया था।
31 में से 7 सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार भी भाजपा ने पार्षद सिंबल पर उतारे है तो कांग्रेस ने सिंबल पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। इस बार रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों और धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे।
रेवाड़ी में पार्षद पदों के लिए 155 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल वार्ड 32 हैं। धारूहेड़ा में चेयरमैन पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी व पार्षद पदों के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल वार्ड 18 हैं।
विज्ञापन

-

रेवाड़ी नगर परिषद में इनके हाथ रही प्रधानी

1995 : सरोज भारद्वाज नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं
1995 : इसी वर्ष में सुचित्रा चांदना प्रधान बनीं।
2000 : हरीश अरोड़ा ने नप की कमान संभाली।
2005 : विजय राव चेयरमैन बने।
2013 : शकुंतला भांडोरिया के हाथ कमान आई।
2016 : विनीता पीपल कुर्सी पर बैठी।
2020 : पूनम यादव ने निर्दलीय उपमा को हराया है। इन्हें भी भाजपा ने बनाया।

विनीता पीपल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें