फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेवानिवृत्त अध्यापिका से 1.90 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में एक सेवानिवृत्त अध्यापिका साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के बहाने उनसे करीब 1,90,087 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


भूषण कलां निवासी मंजू देवी को 31 जुलाई को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अधिकारी बताकर उनसे पेंशनर होने की जानकारी ली। इसके बाद उसने मंजू देवी के व्हाट्सएप पर ''''जीवन प्रमाण पत्र'''' नाम की एक एप फाइल भेजी। मंजू देवी ने उस एप में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और एसबीआई बैंक खाता नंबर सहित अन्य विवरण भर दिए। 13 अगस्त को उन्होंने अपने फोन पे की हिस्ट्री जांची तो चार ट्रांजेक्शन में कुल 1,90,087 रुपये डेबिट पाए। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि उनके बैंक खाते से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ था, बल्कि नए क्रेडिट कार्ड बनाकर धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें