21-भालौठ ब्रांच में कूदे व्यक्ति को ढूंढते गोताखोर। संवाद
रोहतक। एमडीयू के सेवानिवृत्त क्लर्क विशाल नगर निवासी सूबेसिंह (68) रविवार सुबह दिल्ली बाईपास पर भालौठ ब्रांच में कूद गए। बचाने के लिए कुछ लोगों ने रस्सी फेंकी लेकिन उन्होंने रस्सी नहीं पकड़ी। गोताखोरों की टीम ने पांच मिनट बाद ही उसे बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक सूबेसिंह दम तोड़ चुके थे।
आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति भालौठ सब ब्रांच में कूद गया है। मौजूद लोगों ने रस्सी फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए।
हादसे की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। पांच मिनट बाद ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और डूबे व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया। पानी का बहाव व गहराई कम होने के कारण जल्दी ही व्यक्ति मिल गया लेकिन जब तक बाहर निकाला वह दम तोड़ चुके थे।
बाक्स
आखिर क्यों उठाया सूबेसिंह ने आत्मघाती कदम
पुलिस के मुताबिक आठ साल पहले सूबेसिंह एमडीयू से क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे हैं। परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक है। परिजनों का कहना है कि सुबह शेविंग करने के बाद सूबेसिंह घर से निकले थे। इसके बाद पता नहीं लग सका।