फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के सेवानिवृत्त क्लर्क ने नहर में कूदकर दी जान, रस्सी फेंकने पर भी नहीं पकड़ी

विज्ञापन
21-भालौठ ब्रांच में कूदे व्य​क्ति को ढूंढते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के सेवानिवृत्त क्लर्क विशाल नगर निवासी सूबेसिंह (68) रविवार सुबह दिल्ली बाईपास पर भालौठ ब्रांच में कूद गए। बचाने के लिए कुछ लोगों ने रस्सी फेंकी लेकिन उन्होंने रस्सी नहीं पकड़ी। गोताखोरों की टीम ने पांच मिनट बाद ही उसे बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक सूबेसिंह दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन

आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति भालौठ सब ब्रांच में कूद गया है। मौजूद लोगों ने रस्सी फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए।
हादसे की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। पांच मिनट बाद ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और डूबे व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया। पानी का बहाव व गहराई कम होने के कारण जल्दी ही व्यक्ति मिल गया लेकिन जब तक बाहर निकाला वह दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन

बाक्स
आखिर क्यों उठाया सूबेसिंह ने आत्मघाती कदम
पुलिस के मुताबिक आठ साल पहले सूबेसिंह एमडीयू से क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे हैं। परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक है। परिजनों का कहना है कि सुबह शेविंग करने के बाद सूबेसिंह घर से निकले थे। इसके बाद पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें