24-गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में डॉ. एसपीएस भाटियो को सम्मानित करते कुलपति डॉ. अमित आर्य व
रोहतक। सेवानिवृत्त नेत्र सर्जन डॉ. एसपीएस भाटिया को गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में चिकित्सा क्षेत्र में सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ. एसपीएस भाटिया 2015 में हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त होने के बाद जगह-जगह नेत्र, स्वास्थ्य व मेमोग्राफी शिविर लगाते हैं। उनकी विशेष रूचि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सेवाएं पहुंचाने की है। यह पुरस्कार दादा लख्मी चंद सुपवा यूनिवर्सिटी रोहतक के कुलपति डॉ. अमित आर्य के हाथों से दिया गया।