फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रम कानूनों के विरोध में हड़ताल में हिस्सा लेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

Sat, 17 Jan 2026 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16...रोहतक के सुखपुरा चौक ​स्थित कर्मचारी भवन में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ बढ़-चढ़कर भाग लेगा। केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी दायरे में लें।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन का दूसरा अखिल भारतीय सम्मेलन 22 व 23 फरवरी को होगा। ये विचार रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक में प्रधान वजीर सिंह ने कहे।
विज्ञापन

सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में शुक्रवार को रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैठक की। बैठक का संचालन महासचिव रतन जिंदल ने किया। सचिव जगपाल सांगवान ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी के लिए जोनल कमेटियां गठित की गई।
कमेटी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर काम करेगी। राज्य की अनेक जिला कमेटियों को निर्देश दिए कि 19 जनवरी को उपायुक्त कार्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में बढ-चढ़ कर भाग ले। अनेक मांगों मुद्दों को राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान बलवान नांदल, उपमहासचिव कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोहर जाखड़, जोगिंद्र सिंह भ्याणा, ओमप्रकाश सैनी, प्रीतम रवल, जोत सिंह, शीशपाल मलिक, नवल सिंह, मास्टर बलराज, राजबीर कादियान व जयप्रकाश शास्त्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें