फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को उपायुक्त कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी : सांगवान

विज्ञापन
10-रोहतक के बस स्टैंड रोडवेज यूनियन कार्यालय में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने कहा कि 21 अप्रैल को सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करके मांग दिवस मनाया जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार लागू करने के बजाय पेंशनर्स को दी जाने वाली एलटीसी की सुविधा भी छीन ली जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
बस स्टैंड रोडवेज यूनियन कार्यालय में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन से संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलास्तरीय बैठक की। जगपाल सांगवान ने कहा कि संगठन सरकार को चेताना चाहता है कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता करके मांगों को लागू किया जाए अन्यथा व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव ओमप्रकाश कादियान ने कहा कि मुख्य मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65 वर्ष की आयु में 10, 75 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत मूल पेंशन में वृद्धि की जाए। वरिष्ठ नागरिकों का पैनल वाले अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाए। वित्त विधेयक-2025 वापस लें। 8वें वेतन आयोग का लाभ पेंशनर्स को दिया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को सहकारी बसों के किराये में 50 प्रतिशत रियायत दी जाए।
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन की न्यूनतम सीमा 7 लाख रुपये वार्षिक की जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एलटीसी की सुविधा बहाल की जाए। बैठक में उपप्रधान मास्टर सुनहरा, सहसचिव सुखबीर जेई, कैशियर रणबीर दहिया, रमेश गिल, बलबीर जांगड़ा, रामकुमार महम व कृष्ण सांपला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें