फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर को दिल्ली रैली में जाएंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी : जगपाल

Fri, 27 Nov 2026 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन की ओर से 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय आक्रोश रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले से अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी इसमें भाग लेंगे। यह जानकारी रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जगपाल सांगवन ने बयान जारी कर दी है।
जिला प्रधान जगपाल सांगवन ने बताया कि रैली की तैयारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। टीम ब्लॉक से गांव स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। यह रैली अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेंशन व्यवस्था में बदलाव का प्रयास कर रही है। पेंशन वैलिडेशन एक्ट और 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस में पेंशन रिवाइज करने का अधिकार सरकार ने अपने पास रख लिया है। इससे पेंशनरों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें