फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कैशलेस मेडिकल की उठाई मांग

Sat, 13 Jul 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12jjrp17 झज्जर लघु सचिवालय में  सेवानिवृत कर्मचारी मांगों को लेकर की बैठक करते हुए ।संवाद
विज्ञापन
झज्जर। मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और सरकार की कार्यशैली के खिलाफ रोष जताया। सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन का नेतृत्व कर रहे देवेन्द्र पटवारी ने कहा कि उनकी मुख्य मांग सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलैस मेडिकल सुविधा देने, विधवाओं को एलटीसी की सुविधा देने और रेलवे किराए में पचास प्रतिशत की छूट को दोबारा से लागू करने की है। इन मांगों को उनकी यूनियन कई बार उठा चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को अनदेखा ही किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहींं करती है तो आने वाली 21 अगस्त को सीएम सिटी करनाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी एक बड़ी रैली करेंगे। फिर भी सरकार नहीं मानती है तो एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने को वह मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें