फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लंबीकूद में परचम लहरा रही निकिता डाला

Sat, 13 Jul 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12jjrp12 खिलाड़ी निकिता डाला
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली में ननिहाल में रहने वाली निकिता एथलेटिक में अपना, माता-पिता का नाम रोशन कर रही है। नाना भीम सिंह ने बताया की निकिता डाला कम उम्र में ही कई पदक जीतकर झज्जर जिले के साथ-साथ चरखी दादरी जिले का भी नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

वह अंडर 16 की खिलाड़ी है। वह एथलेटिक्स अकादमी लडायन में कोच राजू के पास प्रशिक्षण ले रही है। वह मंदोली गांव से संबंध रखती है। उसने 8वीं हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 15 से 17 सितंबर 2023 लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया। 18वीं अंतर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट 10 से 12 फरवरी 2023 पटना (बिहार) अंडर-16 लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया।
सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 1 से 4 फरवरी 2023 वाराणसी में अंडर-17 लंबीकूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 35वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 17 से 9 अक्टूबर 2022 रोहतक अंडर-14 ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 19वीं अंतर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट 16 से 18 फरवरी 2024 गुजरात अंडर -16 में लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया। 56वीं हरियाणा स्टेट स्कूल प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर 2023 करनाल में लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया और चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें