समाधान शिविर में शिकायतें देखते हुए जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान। स्त्रोत- संवाद
झज्जर। नगर परिषद झज्जर में आयोजित समाधान शिविर में चार शिकायतें आईं। जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान ने शिकायतें सुनीं, सभी का माैके पर ही समाधान कर दिया गया। जिले में शिविरों में शुक्रवार को 22 समस्याएं दर्ज हुई। जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
स्थानीय निकाय विभाग के पास कुल 15 शिकायतें दर्ज हुई। ग्रामीण विकास विभाग के शिविरों में 7 नागरिक शिकायत लेकर पहुंचे। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि समाधान शिविरों का आयोजन नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़, नगर पालिका बेरी व जिले के सभी सात ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं। शिविरों में अधिकारियों द्वारा तत्काल सुनवाई की जाती है और यथासंभव मौके पर ही समाधान प्रदान किया जाता है।
शनिवार व रविवार को नहीं लगेगा समाधान शिविर
शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए लगाया जा रहा समाधान शिविर शनिवार और रविवार को छ्ट्टी होने के कारण नहीं लगेगा। सोमवार से शुक्रवार तक ही आमजन अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए आ सकते है। अब नागरिक सोमवार को अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में आ सकते है।
वर्जन
समाधान शिविर में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायत का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी शिकायतकर्ता को कोई परेशानी न हो और सभी का मौके पर ही समाधान किया जाए।परवेश कादियान, जिला नगर आयुक्त, झज्जर