फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो जारी कर बोलीं रेनू भाटिया: कार्यकाल में कोई गलती हुई हो तो माफ करना, LNJP प्रकरण का नहीं किया जिक्र

Wed, 10 Jun 2026 03:07 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

वीडियो में रेनू भाटिया ने एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में नाबालिग से यौन शोषण मामले या नर्सिंग स्टाफ से जुड़े विवाद का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने न तो नर्सिंग स्टाफ से माफी मांगी और न ही अपने उस बयान पर कोई प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
रेनू भाटिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पद छोड़ने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान यदि उनसे कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ किया जाए।

विज्ञापन


हालांकि वीडियो में रेनू भाटिया ने एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में नाबालिग से यौन शोषण मामले या नर्सिंग स्टाफ से जुड़े विवाद का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने न तो नर्सिंग स्टाफ से माफी मांगी और न ही अपने उस बयान पर कोई प्रतिक्रिया दी, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेशभर में नर्सिंग कर्मियों का विरोध जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि एलएनजेपी अस्पताल मामले की जांच के दौरान रेनू भाटिया की ओर से की गई टिप्पणियों के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने पेन डाउन हड़ताल की थी। नर्सिंग संगठनों ने उनके खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग भी उठाई थी।
विज्ञापन


इधर, कुरुक्षेत्र में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। वहीं राज्य नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से भी अलग से शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है। नर्सिंग संगठनों का आरोप है कि उनके बयानों से पूरे नर्सिंग समुदाय की छवि को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें