रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले में चोर एक मकान में घुसकर जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक पाड़ा मोहल्ला निवासी सुभाष उर्फ छोटू ने दी शिकायत में बताया कि एक नवंबर की रात को परिवार गहरी नींद सोया हुआ था। सुबह छह बजे उठे तो अलमारी का दरवाजा खुला पड़ा था, लेकिन बच्चों को स्कूल भेजने की जल्दी में यह नहीं देखा कि अलमारी किसने खोली। अब अलमारी की जांच की तो अंदर से गहनों का बैग गायब मिला, जिसमें एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का टीका, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के कड़े, चुटकी, चेन, सूरज व चांदी के कड़े थे।