फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से राहत, पारा 40.1 से लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं बारिश में भीग गया। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
प्रदेश भर में वीरवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को लगातार पड़ रही गर्मी से राहत दी है। वीरवार दोपहर बाद रोहतक में 42 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार के साथ हवा के साथ दो एमएम बारिश हुई। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि बारिश से पहले शाम पांच बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जो बारिश के बाद लुढ़ककर रात साढ़े आठ बजे तक 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले दोपहर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम रहा। वीरवार को दिनभर पूर्वी हवा चली। जिससे वातावरण में नमी बढ़ी और बादलों का निर्माण होकर बारिश हुई। पूर्वी हवा के कारण ही दिन का तापमान भी कम रहा। शुक्रवार को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे आने वाले तीन दिनों तक जमकर बारिश होने की संभावना है।

बारिश से गुजरती स्कूटी सवार महिला। - फोटो : RohtakCity

वीरवार शाम करीब छह बजे आंधी चलने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें