32-एचएसईबी के सर्कल सचिव संदीप गोयत
रोहतक। बिजली कर्मचारियों की 11 से 13 अगस्त की प्रदेशव्यापी हड़ताल 10 अक्तूबर तक टाल दी गई है। इससे रोहतक वासियों को बिजली संकट के संशय से राहत मिली है। चंडीगढ़ में ऊर्जा मंत्री संग बैठक में मांगों पर सहमति बनी जिसके बाद कर्मचारियों ने फैसले का स्वागत किया। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा, एएचपीसी वर्कर यूनियन और एचएसईबी ने निर्णयों का स्वागत किया। विकास दहिया ने डीसी रेट कर्मचारियों के वेतन वृद्धि प्रस्ताव और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल नीति पर बातचीत को राहत भरा बताया। संदीप गोयत ने जेई से नीचे के तकनीकी कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में छूट देने को सराहा। मंत्री ने निजीकरण और एग्री डिस्कॉम गठन पर हितधारकों से चर्चा का आश्वासन दिया। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड का विकल्प भी मिलेगा। संवाद
32-एचएसईबी के सर्कल सचिव संदीप गोयत