फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 10 मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, जांच के लिए भेजे आठ सैंपल

विज्ञापन
पैरामेडिकल स्टाफ को सुरक्षा मानकों के बारे में जानकारी देते अस्पताल प्रशासन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिला वासियों के लिए राहत की खबर यह है कि 10 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओर से आठ कोरोना संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से सात सैंपल नागरिक अस्पताल से और एक सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से भेजा गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर जया गोयल ने बताया कि आज सात जमाती लोगों के कोरोना संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेजे गए और ये सभी लोग आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किए गए हैं। विश्वकर्मा धर्मशाला में मिले व्यक्ति व छह माह के बच्चे की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके बाद व्यक्ति को एचएयू में और बच्चे को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
बता दें कि 30 मार्च को कोरोना संक्रमित महिला का पहला सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद दो अप्रैल को भेज गए दूसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। फिलहाल महिला अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है।
विज्ञापन

अस्पताल की बदहाल सीवरेज व्यवस्था की ली सुध
निगम प्रशासन द्वारा जिला नागरिक अस्पताल की बदहाल सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाया गया। बता दें कि अस्पताल का सीवरेज सिस्टम काफी दिनों से ब्लॉक पड़ा था और सीवरेज ओवरफ्लो कर रहे थे।
झुग्गियों में चलाया जागरूकता अभियान
मलेरिया विभाग के बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया ने बताया कि ऐसे में अब शहर में कई जगहों पर बनीं झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभाग की टीम शहर में अर्बन एरिया, सूर्य नगर, सेेक्टर 1-4, सेक्टर 14, सेक्टर 16-17 व अन्य कई जगहों पर जांच करने में जुटी हुई है। इस दौरान उन्हें वायरस से बचाव व खांसी, जुकाम, बुखार संबंधित लक्षणों से संबंधित जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए जा रहे हैं।
लंदन, छत्तीसगढ़ सहित अन्य जगहों से 42 लोग पहुंचे जांच कराने
जिला अस्पताल में बने ट्राइएज में शनिवार दोपहर तीन बजे तक लंदन, छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों से 42 लोग जांच कराने पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा सभी मरीजों को जांच के बाद दवा देकर घर भेज दिया गया। हालांकि, अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को खांसी, जुकाम, बुखार से संबंधित केवल 42 लोग जांच के लिए आए हैं, जबकि अन्य दिनों में 150 से 200 तक पहुंच रहे थे।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज कोविड-19 अस्पताल घोषित
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। इसे कोविड अस्पताल घोषित करने के लिए शहर के निजी अस्पतालों से भी सहयोग लिया जाएगा। निजी अस्पतालों की ओर से वेंटिलेटर, डॉक्टर व अन्य सामान अग्रोहा मेडिकल को उपलब्ध करवाया जाएगा। निजी अस्पतालों की ओर से उपलब्ध सामान की लिस्ट भेजी जाएगी, साथ ही जो सामान भेजा जाएगा, उसके विशेषज्ञ और डॉक्टरों की टीम भी वहां भेजी जाएगी। कोरोना संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ही भेजा जाएगा। शनिवार को हुई बैठक में अध्यक्षता कमिश्नर विनय सिंह ने की, इस दौरान सीएमओ डॉ. योगेश और आईएमए से डॉ. जेपीएस नलवा, डॉ. संदीप कालरा, डॉ. शेखर उपस्थित रहे।
आर्य नगर मस्जिद पहुंची पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम
हिसार। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े लोगों की खोजबीन व कोरोना के सरकारी आदेशों की पालना को लेकर आजाद नगर थाना एसएचओ सुखजीत शनिवार को दलबल व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव आर्य नगर पहुंचे। पुलिस ने आर्य नगर सरपंच जगदीश इंदल की उपस्थिति में मस्जिद व कुछ परिवारों से तब्लीगी जमात कार्यक्रम में आने-जाने के बारे में पूछा। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव में अभी तक कोई भी बाहरी संदिग्ध नहीं आया है। वहीं विभाग की पड़ताल में भी अब तक सभी स्वस्थ पाए गए। जगदीश इंदल ने कहा कि ग्राम पंचायत व ग्रामीण पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करते हुए गांव में चारों तरफ नाके लगाए बैठे हैं और प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
पैरा मेडिकल स्टाफ को दी जा रही सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग
अब जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रतिदिन सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग दी जा रही है। इस बारे में नर्सिंग स्टाफ द्वारा शनिवार दोपहर को भी सुरक्षा संबंधी मानकों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि किस तरह से मास्क लगाने से लेकर एप्रिन पहनने, किस तरह से इंफेक्शन कंट्रोल करें और दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें